हनुमान चालीसा अर्थ सहित | Hanuman Chalisa with Meanings हनुमान चालीसा (अर्थ सहित) / Hanuman Chalisa with Meanings ॥ दोहा ॥ श्रीगुरु चरन सरोज रज, निज मनु मुकुर सुधारि। बरनऊँ रघुबर बिमल जसु, जो दायक फल चारि॥ अर्थ: गुरु के चरणों की धूल से अपने मन रूपी दर्पण को स्वच्छ करके मैं श्रीराम के निर्मल यश का वर्णन करता हूँ, जो चारों फल (धर्म, अर्थ, काम, मोक्ष) प्रदान करता है। Meaning: By cleansing the mirror of my mind with the dust of the holy Guru's lotus feet, I describe the pure glory of Lord Rama, who grants the four fruits of life (dharma, artha, kama, moksha). 1. जय हनुमान ज्ञान गुन सागर। जय कपीस तिहुँ लोक उजागर॥ अर्थ: हे हनुमानजी! आप ज्ञान और गुणों के सागर हैं। तीनों लोकों में आपकी कीर्ति उजागर है। Meaning: Victory to Hanuman, the ocean of wisdom and virtues. Victory to the lord of monkeys, whose glory shines in all three worlds. 2. रामदूत अतुलित बलधामा। अंजनि-पुत्र पवनसुत नामा॥...